March 17, 2026

रिठाड़ में झोड़े चाचरी के साथ हुआ होली का समापन

 

बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ विकास खण्ड के रिठाड़ ग्राम में आज होली का समापन झोड़े चाचरी के साथ सम्पन हुआ।
आज सुबह से ही बच्चे व नवयुवक होली की मस्ती में नजर आए और उन्होंने दोपहर तक पूरे गाँव मे खूब जमकर होली मनाई व एक दूसरे को होली की बधाई दी ।

दोपहर बाद गाँव की सभी महिलाओं ने माँ कालिका के मंदिर में एकत्रित होकर अपने पारम्परिक संस्क्रति में झोड़े के माध्यम से सभी देवी देवताओं की आराधना की व सम्पूर्ण गाँव के निवासियों की मंगल कामना करते हुए सायंकाल तक खूब झोड़े चाचरी के रंग बिखरे।
अगले वर्ष फिर इसी हर्ष व उल्लास के साथ होली मिलन की माँ कालिका से प्रार्थना करते हुए समापन पर सभी ने प्रसाद रूप में सूजी के साथ आलू के गुटके का स्वाद लिया।
कार्यक्रम को सम्पन्न करने में बच्चों व नवयुवकों का विशेष योगदान रहा।
होली के इस समापन कार्यक्रम में हीरा सिंह मोहन सिंह उमेद सिंह बलवंत सिंह गोपाल सिंह ईश्वर सिंह योगेश भगवत सिंह पान सिंह हरीश सिंह गोविंद विनोद भुवन व झोड़ा गायन में राधा देवी बसंती देवी नीमा देवी पुष्पा देवी मुन्नी देवी नीरू सहित दर्जनों महिलाओं ने प्रतिभाग किया ।
अंत मे वन पंचायत सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष अर्जुन राणा ने सभी ग्रामवासियों का आभार प्रकट करते हुए माँ कालिका से सभी की मंगल कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया