Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

बागेश्वर में होली मनाकर लौट रहे अधेड़ की खाई में गिर कर मौत

बागेश्वर। होली मनाकर लौट रहे एक अधेड़ का पैर पहाड़ी से फिसल गया। वह गहरी खाई में गिर गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। कपकोट तहसील के भनार ग्राम पंचायत के बुगलयानी तोक निवासी लछम सिंह 50 वर्ष पुत्र स्व. नैन सिंह हाल छतीना गांव में रहते थे। गत सोमवार को वह छलेड़ी मनाकर अपने घर लौट रहे थे। एकाएक उनका पैर पहाड़ी से पिऊसल गया और वह गहरी खाई में गिर गए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों को देर से घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला। जिला अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार की सुबह डाक्टरों की टीम ने मृतक का पोस्टमार्टम किया। मृतक के शरीर में चोटें थीं। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर दिया है। मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं आई है। पुलिस घटना की सभी कोणों से जांच कर रही है

 

You may have missed

Advertisement