Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

छलड़ी पर जमकर मचा हुड़दंग, कई होल्यार घायल

बागेश्वर। छलड़ी पर जमकर हुड़दंग मचा। शराब के नशे में धुत युवाओं में जमकर मारपीट भी हुई, जिससे कुछ चोटिल भी हुए। जिले के अलग-अलग स्थानों पर 11 होल्यार घायल हुए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई हत्थे नहीं चढ़ सका है। बढ़ते नशे के चलते कई गांवों में पुरुषों की होली बंद हो गई है। हालांकि गायन और छलड़ी पर्व के जरिये महिलाओं ने परंपरा को जिदा रखा है। हालांकि जिले के कई गांव के लोग नशे से दूर भी रहते हैं। गत सोमवार को होली छलड़ी पर्व पर शहर से लेकर गांव तक जमकर हुड़दंग भी मचा। अराजक तत्वों के बीच मारपीट भी हुई। इस बीच पुलिस भी शांत बैठी रही और घायलों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार आरे गांव के देवेंद्र, भागरथी के राजेंद्र लाल, जगथाना के बकुली देवी, आरती, अरविद, बिलौना के कुलदीप, प्रताप, छतीना के राजेंद्र सिंह, कत्यूर बाजार के तारा चंद्र, नई बस्ती के ललित, दीवान आदि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार हुआ। डाक्टरों के अनुसार कुछ मारपीट और कुछ गिरकर घायल होकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस को मेमो भेजा गया है और सभी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि मारपीट आदि की जानकारी नहीं है। कुछ लोग गिरकर चोटिल हुए और उनका उपचार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मैमो के आधार पर जांच में जुट गई है।

 

You may have missed

Advertisement