Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

थनाध्यक्ष ने कहा कोई शरारती तत्व जंगलो में आग लगाते हुए दिखे तो तुरंत दे सूचना

पौड़ी। नयारघाटी सतपुली के आस पास जंगलो में लगने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे जंगलो में रह रहे पशु पक्षियों सहित मवेशियों को भी नुकसान हो रहा है और क्षेत्र में धुंध फैली हुई है। जिससे लोगो को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जंगलो में आग लगाने की घटना को देखते हुए सोमवार को थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने थाना सतपुली में ग्राम प्रधान व ग्राम प्रहरियों की बैठक ली। बैठक में लगातार जंगलों में लग रही आग की घटना पर लगाम लगाने को लेकर चर्चा की गई। जिसमें अंदेशा जताया गया कि शरारती तत्वों द्वारा जंगलो में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बैठक में थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने ग्राम प्रहरियों को कहा कि हर ग्राम प्रहरी अपने ग्राम सभा में ग्राम प्रधानों के साथ गांव में खुली बैठक करें और लोगों को जंगलो में आग लगाने के शरारती तत्वों के प्रति सचेत करे और साथ ही कहा कि अगर कोई शरारती तत्व जंगलो में आग लगाते हुए दिखता है तो उसकी सूचना तुरन्त थाना सतपुली व दुधारखाल चौकी में दे । जिससे कि आग लगाने वाले के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा सके। बैठक में दुधारखाल चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र सेमवाल, कांस्टेबल महेंद्र कन्याल, ग्राम प्रहरी डबल सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement