Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

सीएम जनसभा में शामिल होने जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल 

अल्मोड़ा। सल्ट में सीएम की जनसभा में शामिल होने जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाचखेत के पास हुए हादसे में आल्टो कार में सवार एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घालयों को सीएचसी देवायल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सीएम तीरथ सिंह रावत की देघाट में प्रस्तावित सभा में भाग लेने के लिए कुशियाचौन से आल्टो कार संया यूके 05ए 1331 में सवार होकर तीन लोग देघाट को जा रहे थे। बाचखेत के पास कार अनियंत्रित होने से खाई में जा गिरी। इसमें सवार सुदान सिंह पुत्र गोपाल सिंह ग्राम कुशियां चौन, पृथ्वी राम पुत्र कुशाली राम ग्राम भीताकोट तथा प्रताप राम पुत्र पनीराम ग्राम कुशियाचौन बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी देवायल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान प्रताप राम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में तैनात डॉ. आस्था और डॉ. अक्षय ने बताया कि अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया है। इधर, हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Advertisement