Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर पुलिस ने लूट के एक लाख सात हजार रूपये के साथ किया एक गिरफ्तार

बागेश्वर  । पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार कल   वादी भगत सिंह पुत्र श्री लाल सिह निवासी ग्राम तिलूखान पो0 जमबूकान जिला दयलेख नेपाल (नेपाली मजदूर) हाल लेबर ठेकेदार श्री लाल सिह दीवान निवासी ठाकुरद्वारा ने थाना कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी गयी कि दिनांक 19.04.2021 को जब मैं अपने ठेकेदार से एक लाख दस हजार रूपये मजदूरों के पैसे एक बैंग में लेकर पैदल-पैदल काण्डा स्टेण्ड के पास पहुचां तो एक व्यक्ति ने मुझे धक्का देकर मेरे पैसों से भरा बैंग छीन लिया जिसके बारे में लोगो ने उसका नाम दीपक सिंह बताया, जिसको मैं उसी दिन से ही तलाश कर रहा था, सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल मु0 पंजीकृत कर घटना का सफल अनावरण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-दिर्नेश दिये गये जिस पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर व एस0ओ0जी0 बागेश्वर द्वारा उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त के शिनाख्त हेतु अपने मुखबीर तंत्र संक्रिय कर दिये जिसे मुखबिर के सूचना पर उक्त वारदार को अंजाम देने वाला अभियुक्त दीपक गडिया पुत्र रमेश सिंह गढिया निवासी बालीघाट थाना व जिला बागेश्वर को आरे तिराहे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैंक में रखे लूट के एक लाख सात हजार रूपये बरामद किये गये तथा उसके निशानदेही पर लूटा गया बैंग भी बरामद किया गया।

इससे पहले  अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सख्या – 79/2020 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया है ।

पुलिस टीम में उ0नि0 प्रहलाद सिह ,कानि0 सुनील बहुगुणा, कानि0 संन्तोष राठौर, कानि0 राजेश भट्ट शामिल रहे।

 

Advertisement