Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी बंद, जानिए मरीजों को कैसे मिलेगा चिकित्सकीय परामर्श

देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में बेतहाशा बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने दून, श्रीनगर और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में नॉन कोविड ओपीडी बंद करने का फैसला किया है। बुधवार से तीनों मेडिकल कॉलेजों में केवल लू मरीजों को ही ओपीडी में देखा जाएगा और ऐसे मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा। विदित है कि सरकार ने राय के तीनों मेडिकल कॉलेजों को पिछले साल ही कोविड अस्पताल घोषित करते हुए नॉन कोविड ओपीडी बंद कर दी थी। लेकिन संक्रमण कम होने के बाद सभी प्रकार के मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई थी। अब एक बार फिर बेतहाशा संक्रमण के बाद तीनों मेडिकल कॉलेजों को डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में बदल दिया गया है। अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष सयाना ने बताया कि तीनों मेडिकल कॉलेजों में केवल कोविड ओपीडी संचालित होगी और कोविड के मरीज ही भर्ती होगी। सामान्य मरीजों को ई संजीवनी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन ओपीडी की सुविधाएं दी जाएंगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि मरीज 104 हेल्प लाइन के जरिए व ई संजीवनी पोर्टल के जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऑन लाइन ओपीडी का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए क्याआर कोड भी जारी किया गया है।

 

 

 

You may have missed

Advertisement