Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

कोरोना संक्रमण से निबटने को सीएम राहत कोष से 22 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर

देहरादून। मुयमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर मुयमंत्री राहत कोष से विभिन्न कार्यों के लिए 22 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर की है। इसमें सर्वाधिक 10 करोड़ रुपये राजकीय मेडिकल कालेजों के अस्पतालों की क्षमता वृद्धि और सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निबटने में जुटे फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं, आवश्यक सेवाओं में कार्य कर रहे व्यक्तियों के साथ ही जनसामान्य को प्रिवेंशन के रूप में होयोपैथी की दवा अर्सेनियम एलबम और लक्षणों के आधार पर अन्य जरूरी औषधियों व सुरक्षा संबंधी सामग्री वितरित करने के लिए होयोपैथिक चिकित्सा सेवाओं के लिए 1.18 रुपये मंजूर किए गए हैं। आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के दृष्टिगत आयुष रक्षा किट खरीदने, राय व जिला स्तर पर आयुष डेस्क की स्थापना करने, कोविड सुरक्षा सामग्री खरीदने के साथ ही जिला मुयालयों में आयुष रथ संचालित करने के लिए 4.64 करोड़ रुपये मुयमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किए गए हैं। मुयमंत्री राहत कोष से इसके लिए एक करोड़ की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर रखी गई है। चार जिलों के लिए मंजूर किए छह करोड़बागेश्वर व रुद्रप्रयाग जिलों में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं राहत से संबंधित कार्यों के लिए वहां के डीएम को दो-दो करोड़ रुपये मुयमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे। मुयमंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है। साथ ही चमोली और ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारियों को उनकी मांग के अनुरूप एक-एक करोड़ की राशि मंजूर की गई है।

You may have missed

Advertisement