आज बागेश्वर में 224 नए केस, 24 डिस्चार्ज, 1 की मौत
बागेश्वर । मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0जोशी द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 850 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 77336
सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 2837 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 2002 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 812 संक्रमित मरीजो में से 70 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं, शेष 742 घर में आईसोलशन में हैं तथा 23 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 224 केस आए हैं। तथा 24 मरीज आज डिस्चार्ज किये गये है तथा 01 की मृत्यु हुई है।
