Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

माले में 25 वर्षीय महिला ने एकसाथ दिया 9 शिशुओं को जन्म!

बमाको (माले),  । माले की राजधानी बमाको से मिल जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय एक महिला ने एकसाथ 9 बच्चों को जन्म दिया। हालांकि डॉक्टरों को गर्भाशय में केवल 7 बच्चों की जानकारी थी जबकि महिला ने 9 बच्चों को जन्म दिया। सभी ठीक हैं। हलीमा सिसे नामक महिला की गर्भावस्था ने पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र में सनसनी फैला दी और वहां के नेताओं का ध्यान आकर्षित किया। मार्च में डॉक्टरों ने कहा कि सीसे को विशेषज्ञों की देखभाल की आवश्यकता है, इसके बाद अधिकारी उसे मोरक्को ले जाया, जहां उसने जन्म दिया। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने एक बयान में कहा, ‘नवजात शिशु (5 लड़कियां और 4 लड़के) और मां सभी अच्छे हैं।Óमोरक्को और माली में किए गए अल्ट्रासाउंड के अनुसार, 7 बच्चों में से 2 बच्चों के जिंदा रहने की उम्मीद थी। सभी को सीजेरियन द्वारा अलग किया गया था।

Advertisement