Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

भारत के खिलाफ खेलने से दबाव से उबरना सीख सकते हैं : जुनैद

नईदिल्ली,। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान का कहना है कि भारत के खिलाफ खेलने पर यह अच्छे से पता चलता है कि दबाव से किस तरह पार पाना है। 31 वर्षीय जुनैद ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, अगर किसी खिलाड़ी को यह पता करना है कि दबाव से किस तरह पार पाना है तो उसे भारत के खिलाफ खेलना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में काफी दबाव होता है।
जुनैद ने भारत के खिलाफ छह वनडे और एक टी 20 मुकाबला खेला है। इन छह वनडे में से तीन मैच 2012-13 में भारत में हुए थे। दोनों टीमों के बीच यह आखिरी द्विपक्षीय सीरीज थी। जुनैद ने कहा, मैंने 2012 में भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान यह सीखा कि दबाव से किस तरह पार पाया जाता है। दोनों देशों के प्रशंसक मुकाबलों का आनंद लेते हैं लेकिन सीरीज खेलने का फैसला प्रशासकों पर निर्भर करता है। जुनैद आखिरी बार मई 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के लिए वनडे में खेले थे। उन्होंने 22 टेस्ट, 76 वनडे और नौ टी 20 मैच खेले हैं।
००

आईपीएल में बायो-बबल का कैसे उल्लंघन हुआ, कहना मुश्किल : गांगुली
नईदिल्ली,। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि यह कहना मुश्किल है कि आईपीएल-14 के दौरान बायो बबल का कोई उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को जो रिपोर्ट मिली है, उसमें कहीं भी ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि बायो बबल का उल्लंघन हुआ है। अहमदाबाद और नई दिल्ली में बायो बबल के अंदर कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया गया है।
गांगुली ने कहा,  हमें जो रिपोर्ट मिली है, उसके मुताबिक बायो बबल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। यह कैसे हुआ अभी यह कहना बहुत मुश्किल है। देश में कैसे इतने लोग संक्रमित हो रहे हैं, यह कहना भी बहुत मुश्किल है। गांगुली ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए कोई विंडो उपलब्ध है। उन्होंने कहा,  आईपीएल को यूएई में कराने पर चर्चा की गई थी, लेकिन फरवरी में भारत में कोरोना काफी कम हो गया था। पिछले तीन हफ्तों में कोरोना के मामलों में उछाल आया है, इससे पहले ऐसा कुछ भी नहीं था।
००

हसी को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के अन्य सदस्य मालदीव भेजे गए
नईदिल्ली । आईपीएल 2021 के लिए भारत आए ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी, कोच, मैच अधिकारी और कमेंटेटर्स टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद भारत से मालदीव भेजे गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर संघ (एसीए) ने गुरूवार को संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां से आने वाले यात्रियों पर 15 मई तक प्रतिबंध लगाया हुआ है। हालांकि सरकार के इस फैसले की आलोचना भी हुई है। इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी पॉजिटिव होने के कारण फिलहाल भारत में ही रहेंगे।
सीए और एसीए ने बयान जारी कर कहा, हसी को कुछ लक्ष्ण हैं और वह आईपीएल फ्रेंचाइजी की निगरानी में रहेंगे। सीए और एसीए हसी के सुरक्षित वापसी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ संपर्क में रहेगी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तब तक मालदीव में रहेंगे जब तक भारत से ऑस्ट्रेलिया के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जाती है। सीए और एसीए ने कहा, हमने पहले बताया था कि हम ऑस्ट्रेलिया सरकार से प्रतिबंधों में छूट नहीं मांग रहे हैं।
००

एसीए ने खिलाडिय़ो से कहा, विदेशी लीगों के साथ करार करने से पहले सोच-समझ लें
नईदिल्ली, । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने अपने खिलाडिय़ों को हिदायत देते हुए कहा है कि अगली बार से विदेशी लीगों के साथ करार करने से पहले वे अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। कोरोना के कारण आईपीएल 14 के स्थगित होने के बाद आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में ही फंसे हुए हैं। एसीए के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा,  मैं इस बात को लेकर पक्का तो नहीं हूं कि भविष्य में इसको लेकर खिलाड़ी मौन हो जाएंगे या नहीं, लेकिन इतना को पक्का है कि वो सभी अब अपने किसी भी करार के करार करने से पहले यकीनन इसको लेकर पूरी तरह सोच विचार जरूर करेंगे।
उन्होंने कहा,  देखते ही देखते पूरी दुनिया हमारी आंखों के सामने ही बदल गई। खासकर कोविड को लेकर और दुनिया को उस कोने में तो खासकर जहां इतने सारे केस सामने आते जा रहा है।
ग्रीनबर्ग ने आगे कहा,  आप सभी यहां ऑस्ट्रेलिया में अपनी आजादी का मजा उठा सकते हैं। यह जगह पूरी तरह से अलग है। अब अगली बार से पहले सभी खिलाडिय़ों को यह सबक मिल गया है कि इस तरह से किसी भी फैसले को लेने से पहले आपको अपना पूरा होमवर्क कर लेना होगा।
तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर-एडम जम्पा, केन रिचर्डसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) और एंड्रयू टाय (राजस्थान रॉयल्स) पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं, जबकि बाकी क्रिकेटर्स भारत में फंसे हुए हैं क्योंकि आस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत से आने वाली उड़ानों पर 15 मई तक रोक लगा दी है।

You may have missed

Advertisement