Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

पेट्रोल-डीजल के उछले दाम, कई शहरों में फिर 100 रुपए के पार पहुंचा दाम

नईदिल्ली,  । पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। आज लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। आज राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 102 रुपये के भी पार चला गया है, वहीं मध्यप्रदेश के अनूपपुर में 102 रुपये से 14 पैसे पीछे है।
शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 28 पैसे उछल कर 91.27 रुपये प्रति लीटर पर चला गया, जबकि डीजल 31 पैसे की छलांग लगा कर 81.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल 90 पैसे महंगा हुआ वहीं, चार दिनों में ही डीजल 100 पैसे या कहें एक रुपया प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
बता दें पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव चल रहे थे। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बता दें  फरवरी में कच्चे तेल का दाम 61 डॉलर प्रति बैरल था, जो मार्च में 64.73 डॉलर पर आ गया। अभी ये ये 69 डॉलर के करीब पर बिक रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपए का इजाफा हो सकता है।

You may have missed

Advertisement