Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ी, मेट्रो का संचालन भी बंद , -सख्त की गईं पाबंदियां

नईदिल्ली, । दिल्ली में कोरोना की स्थिति को देखते हुए एक हफ्ते के लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा अभी ढिलाई देने का समय नहीं आया है. सीएम ने कहा की इस बार लॉकडाउन और सख्त होगा. कल सुबह से दिल्ली मेट्रो भी बंद रहेगी. यानी अब दिल्ली में 17 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और अलग-अलग वर्ग के लोगों से बात हुई है और सब का यह मानना है कि कोरोना के मामले कम तो हुए हैं लेकिन अभी सख्ती की जरूरत हैं.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 20 अप्रैल को मजबूरी में लॉकडाउन लगाना पड़ा था. इसके बाद  26 अप्रैल को पॉजिटिव रेट 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था, फिर केस कम होना शुरू हुए है.  उन्होंने कहा कि अभी भी 23 प्रतिशत केस पॉजिटिव आ रहे हैं. लॉकडाउन पीरियड में सरकार ने हेल्थ संसाधनों को बेहतर किया है. हमें ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई. कई गुना ऑक्सीजन की जरूरत अचानक बढ़ गई थी. सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और केंद्र सरकार के सहयोग से अब ऑक्ससीजन की कमी नहीं होगी.
वहीं दिल्ली में वैक्सीनेशन बढिय़ा ढंग से चलाया जा रहा है. दिल्ली के आसपास के लोग भी वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं. अभी वैक्सीन कम है, उम्मीद है केंद्र सरकार मदद करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मजबूरी वश एक हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ा रही है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि हर वर्ग का मानना है कि दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए. कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप झेल रही दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है.
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस से 332 मौतें हुईं और संक्रमण के 17,364 नए मामले सामने आए. यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण दर 25 प्रतिशत से नीचे रही. पिछले छह दिनों में यह पांचवीं बार है कि राजधानी में कोरोना वायरस के रोजाना मामले 20 हजार से नीचे रहे हैं. सरकारी आंकड़े के अनुसार राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 19,832 , गुरुवार को 19,133 ,बुधवार को 20,960 , मंगलवार को 19,953 , सोमवार को 18,043, रविवार को 20,394, शनिवार को 25,219, शुक्रवार को 27,047, पिछले गुरुवार को 24,235, और पिछले बुधवार को 25,986 नए मामले सामने आए थे.

You may have missed

Advertisement