May 6, 2026

विकास भवन में हुआ विदाई समारोह

बागेश्वर । विकास भवन बागेश्वर में जिला विकास कार्यालय बागेश्वर में कार्यरत श्री तारा सिंह अलमिया लेखाकार को आज दिनांक 30 जून 2021 को उनकी संतोषजनक 39 साल की सेवा पूर्ण होने पर ग्राम्य विकास विभाग परिवार द्वारा विदाई दी गई। विदाई के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी डी पंत,जिला विकास अधिकारी श्री कैलाश नाथ तिवारी, श्रीमती शिल्पी पंत परियोजना निदेशक डीआरडीए, श्री संतोष कुमार जोशी अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी यूनियन, अरविंद कुमार पांडे, दिनेश चंद जोशी, केडी जोशी, बीबी जोशी, संतोष गोस्वामी,राजेंद्र कोरंगा, धरम सिंह कोरंगा, प्रकाश चंद जोशी, हिमांशु प्रताप, नरेंद्र पालनी, ताराराम, अनिल कुमार, गौरव व चंदन कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित थे।