Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं: हरीश रावत

देहरादून। उत्तराखंड में मुयमंत्री पद के लिए सतपाल महाराज, धनखड़ सिंह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसे कई नेता दावेदार बताए जा रहे थे। जबकि पुष्कर सिंह धामी सीएम बनाए जाएंगे, जिनका कि कोई जिक्र नहीं था। बीजेपी में तीन दिनों से जारी घटनाक्रम को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुयमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि “भाजपा के मुयमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ। कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं। ” रावत ने अपने इस बयान से मुयमंत्री पद के दावेदारों पर निशाना साधा है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट किया कि “भाजपा के मुयमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ। कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गए हैं। खुशी है एक किसान के बेटे पुष्कर सिंह धामी जी राय के मुयमंत्री बने हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई। आज शुभकामना देने का दिन है। कल मैं इस सारे घटनाक्रम की राजनैतिक चीर-फाड़ करूंगा। मगर आज केवल-केवल पुष्कर धामी जी को बधाई देता हूं, उनके जीवन में यह बड़ा क्षण है।
इससे पहले हरीश रावत ने कहा कि “तीरथ सिंह जी को लेकर भाजपा नेतृत्व ने पहले से ही गंभीरता नहीं दिखाई। भाजपा के अन्दर जो क़ानूनी विशेषज्ञ हैं, किसी ने तो इस बात को इंगित किया होता कि मुयमंत्री का चुनाव लडऩा ज़रूरी है।

You may have missed

Advertisement