Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

धामी ने जताया मंत्रिमंडल हेतु पुराने चेहरों पर ही भरोसा  

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर धामी के शपथ लेने के साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। धामी मंत्रिमंडल में वही चेहरे शामिल हैं जो तीरथ मंत्रिमंडल में रहे। यानी ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया गया। ऑनलाइन टीम, देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। धामी मंत्रिमंडल में वही चेहरे शामिल हैं, जो तीरथ मंत्रिमंडल में रहे। यानी ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया गया है। हालांकि, इस बार मंत्रिमंडल में कोई भी राज्यमंत्री नहीं होगा। तो चलिए आपको धामी मंत्रिमंडल से रूबरू कराते हैं।
धामी मंत्रिमंडल पर डालें नजर
सतपाल महाराज
डॉ. हरक सिंह रावत
बंशीधर भगत
यशपाल आर्य
बिशन सिंह चुफाल
सुबोध उनियाल
अरविंद पांडेय
गणेश जोशी
धन सिंह रावत
रेखा आर्य
स्वामी यतीश्वरानंद
अब विभागों के बंटवारे पर नजर
सिर्फ मुख्यमंत्री का ही चेहरा बदला, लेकिन मंत्रिमंडल वही पुराना ही है। अब जब मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शपथ ले ली है तो निगाहें विभागों के बंटवारे पर टिकी रहेगी। ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि मंत्रिमंडल के पुराने चेहरों के साथ जिम्मेदारियां भी पुरानी रहेंगी या नए सिरे से विभागों का बंटवारा किया जाएगा।
दोपहर तक मंत्रिमंडल की शपथ पर बनी थी असमंजस की स्थिति
रविवार को दोपहर बाद तक खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के साथ मंत्रिमंडल की शपथ पर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। विधायकों में नाराजगी को इससे जोडक़र देखा जा रहा था। खबरें ये भी थीं कि धामी अकेले ही सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि, फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ये साफ किया कि कहीं भी कोई नाराजगी नहीं है और मंत्रिमंडल के सदस्य धामी के साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Advertisement