March 12, 2026

 बैजनाथ पुलिस ने लीसे के 240 कनस्तरों के साथ किये दो आरोपी गिरफ्तार

 

बागेश्वर गरुड़ ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसा जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान* के क्रम में आज दिनांक: 10-07-2021 को थानाध्यक्ष श्री पंकज जोशी थाना बैजनाथ के निर्देशन में थाना पुलिस ने  थाना क्षेत्रान्तर्गत वाहनों की चैकिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एम0वी0एक्ट के तहत नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान बैजनाथ तिराहे के पास पुलिस टीम द्वारा डम्पर वाहन सं0 UK-11-CA-0059 को रोककर चेक किया तो वाहन में लीसे से भरे 240 टीन के कनस्तर थे। जिसके सम्बन्ध में वाहन चालक चेतन भट्ट पुत्र श्री लीलाधर भट्ट निवासी बोंडा तह0 भनोली जिला अल्मोड़ा उम्र 29 वर्ष व हेल्पर मो0 जाहिद पुत्र मो0 सरीफ उम्र 24 वर्ष निवासी- बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनिताल* से जानकारी किये जाने पर वाहन चालक कोई भी कागजात नहीं दिखा पाये। अवैध रूप से लिसा परिवहन करने पर उक्त दोनों आरोपियों को टीम ने मौके से गिरफ्तार किया गया तथा सम्बंधित वन विभाग को सूचित करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु आरोपियों को वन क्षेत्रधिकारी  के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम में  उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह नेग हे0का0प्रो0 श्री चंद्र प्रकाश बवाड़ीआरक्षी सुरेन्द्र कुमार आरक्षी नरेंद्र कुमार व वन विभाग की टीम में वन क्षेत्राधिकारी श्री हरीश सिंह खर्कवाल- वन दरोगा गोबिंद बल्लभ भट्ट वन दरोगा तारा सिंह फर्स्वाण रहे ।