प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ ने टैक्सी यूनियन, सी0एल0जी0 सदस्यों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
बागेश्वर गरुड़ । श्री अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में दिनांकः 18-07-2021 को *प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश सिंह ढकरियाल थाना बैजनाथ ने थाना क्षेत्रान्तर्गत कस्बा गरूड़ में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, वाहन चालकों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक द्वारा बढ़ते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, विशेष रूप से नशे में वाहन ना चलाने, वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाने आदि के बारे में जानकारी दी गई। चालकों को कोविड नियमों का पालन करने एवं नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उससे बचने के उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा जारी की गई साइबर हेल्पलाइन न0- 155260 के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान टैक्सी यूनियन, चालकों द्वारा यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान किये जाने हेतु कहा गया।
इसके उपरान्त प्रभारी निरीक्षक ने आगामी दिनांकः 21-07-2021 को मुस्लिम समुदाय के पर्व *ईद-उल-जुहा* के अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज गरूड़ में सी0एल0जी0 सदस्यों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ *पीस कमेटी* की बैठक की गई।
बैठक में द्वारा लोगों को शान्ति/कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाये जाने व कोविड नियमों का पालन करने की अपील की गई।
