Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

मौसम: प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 25 जुलाई के बाद बारिश में और तेजी आएगी। गुरुवार को देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। 23 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 24 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, 25 को नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई के बाद बारिश में और तेजी आने के आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में चंपावत, कोटद्वार, धनोल्टी, नैनीताल, हल्द्वानी, देवीधुरा, भीमताल, बेतालघाट समेत अन्य जगहों पर जमकर बारिश हुई है।
दिन में धूप शाम को बारिश: देहरादून दून में पिछले 24 घंटों में पांच एमएम तक बारिश हुई। बुधवार दिन भर मौसम सुहावना रहा। दोपहर में तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। तेज धूप के बावजूद आसमान में मसूरी, रायपुर, नरेन्द्रनगर की पहाडिय़ों से लेकर शिवालिक रेंज के पहाड़ों के ऊपर बादल छाए रहे। दून में तेज धूप के चलते दोपहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। शाम को दून में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दून में गुरुवार को भी आसमान में बादल छाने के साथ ही बीच-बीच में बारिश हो सकती है। 23 और 24 को मौसम खुशनुमा और तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर रह सकता है। 25 जुलाई से अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं।

You may have missed

Advertisement