Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

कैमुना घोटाले में शामिल बागेश्वर का असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में 56 लाख के बहुचर्चित कैमुना क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी घोटाले में शामिल असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सोमेश्वर में 17 अक्तूबर 2020 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक दीपक राम पुत्र जोगा राम निवासी ग्राम बनेगांव पोस्ट उपराड़ी तहसील कांडा जिला बागेश्वर, हाल निवासी भागीरथी बाई पास मण्डलसेरा निकट पुराना सीएमओ ऑफिस थाना कोतवाली बागेश्वर को गिरफ्तार किया। आरोपी कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के बागेश्वर डिविजन में असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत था। जो सोसायटी की सोमेश्वर शाखा में हुए करीब 56 लाख के घोटाले में शामिल था। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस उसकी तब से तलाश कर रही थी। लेकिन पकड़ में नहीं आ सका था। इधर, शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। विवेचनाधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया आरोपी दीपक राम संबंधित सोसायटी के बागेश्वर क्षेत्र का असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर था। सोसायटी की सोमेश्वर शाखा में हुए करीब 56 लाख रुपये के घोटाले में 4 अन्य आरोपी के साथ नामजद था।

Advertisement