Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

गुलदार ने बनाया आंगन में बैठी डेढ़ वर्षीय बची को निवाला

रुद्रप्रयाग। सिल्ला ब्राह्मणगांव में गुलदार ने आंगन में बैठी डेढ़ वर्षीय बची को निवाला बना दिया। अभी भी बची का शव बरामद नहीं हो पाया है। घटना से परिजनों सदमे में हैं जबकि गांव में दहशत बनी है। इधर, वन विभाग की टीम रविवार को गांव पहुंची। परिजनों से मिलने के बाद गांव में सघन खोजबीन की गई। जबकि गांव में पिंजरा लगाते हुए दो शिकारी भी बुला लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सिल्ला ब्राह्मणगांव के जाबर तोक में प्रमोद कुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी आंगन में खेल रही थी कि, घात लगाए गुलदार ने मासूम को घर से ही उठा लिया। नन्ही को मुंह में दबाकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। इस बीच बची की चिल्लाने की आवाज सुनते ही परिजन और गांव के लोग गुलदार के पीछे भागे। शोर मचाने के बाद भी गुलदार ने नन्ही बची को नहीं छोड़ा। वह मुंह में पकड़कर घसीटते हुए काफी दूर ले गया। स्थानीय निवासी व क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी ने तत्काल वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वहीं घटना के दौरान कुछ स्थानों पर मासूम के खून के धब्बे और मांस का टुकड़ा मिला है। रात्रि करीब सवा दस बजे रुद्रप्रयाग वन विभाग के उत्तरी जखोली रेंज के रेंजर रजनीश लोहानी टीम सहित मौके पर पहुंचे। देर रात्रि तक खोजबीन की गई, किंतु कोई पता नहीं लग पाया। इधर, रविवार को प्रभारी डीएफओ जीवन मोहन दगडे के नेतृत्व में रेंजर व अन्य विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुबह से ही मासूम बची की खोजबीन शुरू कर दी गई। साथ ही गुलदार को आदमखोर घोषित करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई भी की गई, जिस पर दोपहर को मुयालय से स्वीकृति भी मिल गई। विभाग के आग्रह पर शिकारी जॉय हुकिल सहित दो अन्य शिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल से लेकर दो किमी के दायरे में सघन खोजबीन की जा रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बतातें चलें कि बीते शुक्रवार को इसी गांव के झटगढ़ तोक निवासी निवासी मंजू देवी को भी घास लेने के दौरान गुलदार ने हमला कर घायल किया। किसी तरह महिला ने दरांती से गुलदार का सामना करते हुए जान बचाई।

You may have missed

Advertisement