Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

बंद सड़कों को जल्द खोलें अधिकारी : डीएम

बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों को बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश दिए। एक सप्ताह तक भी सड़क नहीं खुलने पर उन्होंने सत नाराजगी जताई। उन्होंने सत लहजे में कहा कि इस तरह की लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी। जो सड़कें मलबे के कारण बंद हैं उन्हें जेसीबी लगाकर खोलें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, ईई लोनिवि कपकोट संजय पांडेय, पीएमजीएसवाई अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी गंगागिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement