April 19, 2026

दूसरी शादी में घरातियों ने की दूल्हे की जमकर धुनाई

नैनीताल ( आखरीआंख समाचार ) , दूसरी शादी रचाने जा रहे पीएसी जवान को पुलिस के सामने ही घरातियों ने जमकर पीट डाला। नगर के एक होटल में चल रहे शादी समारोह में ठीक फेरों से पहले जब पहली पत्नी पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान दुल्हन की मां बेहोश हो गई। मल्लीताल कोतवाली में दूल्हे के दुल्हन पक्ष को शादी का खर्चा लौटाने की बात कहने पर समझौता हो गया। नगर के एक होटल में शनिवार को पीएसी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात जवान की शादी हो रही थी। फेरों से ठीक पहले रुद्रपुर निवासी महिला आ धमकी। महिला ने आरोप लगाया कि पहले पति से तलाक के बाद अक्तूबर में पीएसी जवान उससे लव मैरिज कर चुका है।
  पीएसी कर्मी की शादी की भनक लगते ही मंडप में एकाएक प्रेमिका आ पहुंची और हंगामा करने लगी। गुस्साई प्रेमिका ने सजे मंडप को को पैर मारकर तोडफोड़ की। रणचंडी बनी प्रेमिका के हंगामे से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। पुलिस के सामने ही घरातियों ने दूल्हे को जमकर पीट डाला। इसके बाद शादी की रस्मों को रोकना पड़ा। लड़की पक्ष ने अब शादी से इन्कार करते हुए लड़के पक्ष से हर्जाना मांगा है। साथ ही पुलिस से दूल्हे के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज करने को कहा है। लड़के की मां ने लड़की पक्ष की बात पर हामी भरी है। वहीं, मंडप में लात मारने पर दुल्हन बनी लड़की भी आपे से बाहर हो गई और उसने प्रेमिका की धुनाई कर दी। इसके बाद बमुश्किल लोगों ने उसे शांत किया।
यह दिलचस्प वाकया शनिवार दोपहर का है। माल रोड सेंट्रल होटल में धूपकोठी मल्लीताल निवासी मदन सिंह के राजभवन में तैनात पीएसी कर्मी बेटे मयंक सात नंबर निवासी पूर्व सैनिक की बेटी से शादी धूमधाम से हो रही थी। शानदार पार्टी का आयोजन था। वरमाला की रस्म के बाद मंडप में धार्मिक रीति रिवाज के साथ शादी की रस्म शुरू हुई तो तभी रुद्रपुर से प्रेमिका धमक गई। प्रेमी को दूल्हा बना देख गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया और उसने मंडप को तहस-नहस कर डाला। इसी बीच किसी ने मल्लीताल कोतवाली में सूचना दी। एसएसआइ बीसी मासीवाल व एसआई दीपक बिष्ट पहुंच गए। उन्होंने बंद कमरे में दुल्हन के सामने दूल्हे व उसकी प्रेमिका से बात की। हंगामे के बीच प्रेमिका ने बताया कि उसके पेट मे दूल्हे का पांच माह का बच्चा पल रहा है। दूल्हे ने उसके साथ शादी की है। इसकी वजह से उसके पुलिस कर्मी पति से 2009 में तलाक हुआ। इस दौरान पुलिस ने प्रेमिका के पूर्व पति से बात की तो उसने तलाक होना कबूला। इधर, लड़की पक्ष के अनुसार नंदा देवी मेले पर शुभ दिन को शादी पक्की हुई थी। प्रेमिका के अनुसार उसका दूल्हे से 2014 से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दूल्हा उसके घर आता था तो उसके पति ने शक कर लिया। बहरहाल अब दोनों पक्षों के साथ समझौता करने की कोशिश हो रही है। लड़की की शादी टूटने व दूल्हे द्वारा राज छिपाने को लेकर शादी में आये लोगों में गुस्सा है।

You may have missed