Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

प्रदेश में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अगस्त को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चपावत और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 15 अगस्त को भी राय के कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, चपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 16 को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। 17 को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 17 के बाद भी बारिश की स्थिति में विशेष परिवर्तन नहीं दिख रहा है। वहीं, दून में शुक्रवार को दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दून में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछार पडऩे का अनुमान है।

Advertisement