March 14, 2026

पवनदीप राजन बने कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड के ब्राण्ड एबेसेडर –

देहरादून। इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन ने बुधवार को सीएम आवास में मुयमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुयमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। वे राय के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेंगे और प्रदेश के कला, संस्कृति व पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। मुयमंत्री ने पवनदीप राजन के उवल भविष्य की कामना की। मुयमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एबेसेडर बनाये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक चपावत कैलाश गहतोङी भी उपस्थित थे।