June 16, 2026

देहरादून रवाना हुए युकां कार्यकर्ता

बागेश्वर। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में गुरुवार को देहरादून रवाना हुए। वहां शुक्रवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में विधानसभा का घेराव कर सरकार से सवालात करेंगे। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनेां नेताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सत्ता के नशे में बदमस्त हो गई है। उन्हें लोगों की अब किसी तरह की चिंता नहीं है। महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन उनके अंधभक्त कार्यकर्ता इसे भी उपलब्धि बता रहे हैं। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, राजेंद्र टंगडिय़ा आदि मौजूद रहे।

You may have missed