उत्कृष्ट कार्यों पर क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सम्मानित
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के वार्षिक सम्मान समारोह में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के जिला अध्यक्ष सुरेश सोनियाल को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार बीसीसीआई के सचिव जय शाह द्वारा दिया गया। सम्मान लेने के बाद बागेश्वर पहुंचने पर सोनियाल का खिलाडिय़ों ने सम्मानित किया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की वार्षिक सम्मान समारोह देहरादून के एक होटल में आयोजित किया गया ।इस आयोजन में बीसीसीआई के सचिव जय शाह, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बागेश्वर में क्रिकेट गतिविधियां बढ़ाने पर जिलाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी को सम्मानित किया। कहा कि बागेश्वर जैसे जनपद में सोनियाल के नेतृत्व में खेल गतिविधियां बढी हैं। बीसीसीआई के द्वारा उत्तराखंड के मान्यता और उत्तराखंड की क्रिकेट की उपलब्धियों के बारे में बीसीसीआई सचिव द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उत्तराखंड में क्रिकेट की उपलब्धियों के लिए महिम वर्मा जी की प्रशंसा की । तथा सोनियाल, अजय तिवारी आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ क्रिकेट एसोसिएशन आफ बागेश्वर के सचिव रमेश सिंह दानू उपस्थित रहे।इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सचिव माहिम वर्मा , संरक्षक और उत्तराखंड क्रिकेट के भीष्म पितामह के नाम से जाने वाले पी सी वर्मा, दीपक मेहरा उपस्थित थे।
