May 17, 2026

नगर पंचायत कौसानी के गठन की आपत्तियां सुनगे डीएम

 

बागेश्वर । प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने अवगत कराया है कि उप सचिव शहरी विकास अनुभाग उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा जारी अनन्तिम अधिसूचना दिनांक 13 अगस्त 2021 के अनुपालन में नगरपालिका अधिनियम 1916 की धारा 3 की उपधारा (2) एवं शासनादेश दिनांक 10 सितम्बर 1986 में प्रदत्त व्यवस्था के आलोक में प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों पर शासनादेश दिनांक 10.03.2018 के द्वारा नगरपंचायत कौसानी के गठन के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा दिनांक 20 सितम्बर 2021 को पर्यटन आवास गृह कौसानी में 11:00 बजे से की जायेगी।