Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

बागेश्वर में यूकेडी ने संगठन का विस्तार कर दायित्व सौंपे


बागेश्वर ।   उत्तराखंड क्रांति दल की जनपदीय इकाई बागेश्वर ने संगठन को मजबूत करने और जनसरोकारों से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शनिवार को कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनोज जोशी की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला महामंत्री मनोज चौहान और केंद्रीय सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य भुवन कांडपाल भी मौजूद रहे। संगठन विस्तार के तहत हीरा सिंह नेगी और संजय कुमार गढ़िया को कार्यकारी अध्यक्ष, पूरन सिंह रावत एवं सुरेश वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दीपा कनवाल को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा, प्रकाश थापा को ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष और नारायण राम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया। कैलाश चंद्र चंदोला, पूरन सिंह मलडा और नारायण सिंह कपकोटी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। भीम सिंह नगरकोटि और ललित मेहता को जिला संगठन मंत्री, विनोद पांडेय को महामंत्री तथा नवीन वर्मा, कमल रावत और त्रिलोक पहाड़िया को प्रचार मंत्री नियुक्त किया। हर्षित मेहता को सोशल मीडिया प्रभारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भी संगठन में विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

Advertisement