Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में औषधीय पौधरोपण


बागेश्वर ।   पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेदिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय परिसर में औषधीय पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हरित एवं स्वस्थ वातावरण बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अकरकरा, मधुनाशिनी, कपूरवल्ली, तिमूर, शिरीष और गुड़हल समेत विभिन्न औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निशा शर्मा कोहली ने कहा कि आयुर्वेदिक पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।कार्यक्रम
में चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजल पटेल, चीफ फार्मासिस्ट ओमप्रकाश रतूड़ी सहित लक्ष्मण सिंह, गौरव बिष्ट, नवीन, प्रदीप नेगी, केवलानंद, मनोज चंदोला, सुरेश, रमेश और प्रकाश पर्वतीय ने पौधरोपण में सहभागिता की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में किशन सिंह मलड़ा ने सभी का आभार जताते हुए विभाग द्वारा पूर्व में लगाए गए तेजपत्ता, लोकाट, च्यूरा और रुद्राक्ष के पौधों के वृक्ष बन जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Advertisement