Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

अतिथि शिक्षक संघ ने कहा, फैसले का जीओ जारी करे सरकार 

अल्मोड़ा। अतिथि शिक्षक संघ का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार सोमवार को शुरू हो गया है। संगठन सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चार जुलाई को हुई पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए सभी फैसलों को लेकर शासनादेश जारी करने की मांग कर रहा है। संगठन के सदस्यों ने सीईओ दतर अल्मोड़ा के साथ सोमेश्वर में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैबिनेट में लिए गए तीन फैसलों में से एक अतिथि शिक्षकों का मानदेय 15 से 25 हजार करने का जीओ जारी हो गया है, लेकिन पद सुरक्षित रखे जाने तथा उनकी मूल जिलों में वापसी को लिए गए फैसलों पर शासनादेश जारी होने का अभी तक इंतजार है। इससे अतिथि शिक्षकों में अपने भविष्य के प्रति आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने में नरेंद्र वाणी, सुनील पांडे, सुभाष जोशी, राकेश कुमार, दीपा बिष्ट, मोनिका आर्या, मोनिका जोशी, प्रेमा सिजवाली, भावना बिष्ट, स्वेता आर्या, अंजू राणा, सुचिता आदि शामिल हुए।

Advertisement