Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने देखीं शहीद विद्यालय की गतिविधियां, प्रधानाध्यापक महेश पन्त को दी बधाई

बागेश्वर  गरुड़  ।  शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाईस्कूल भगरतोला का संयुक्त शिक्षा निदेशक पीके बिष्ट ने स्थलीय निरीक्षण के विद्यालय की गतिविधियां देखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा सरकार शिक्षा के रुचिकर बनाने के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी देने को प्रयासरत है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की भी अपील की है। संयुक्त निदेशक बिष्ट कहा कि शहीद रामसिंह बोरा जूनियर हाईस्कूल भगरतोला गरुड़ विकास खंड का पहला ऐसा जूनियर हाईस्कूल है जहां सर्वाधिक छात्र संख्या है। उन्होंने इसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को बधाई दी। अधिक मेहनत व लगन से कार्य करने को कहा। उन्होंने विद्यालय की साफ सफाई, व्यवस्था, किचन गार्डन, व बच्चों से सामान्य ज्ञान की भी सराहना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश पंत ने बताया कि माह अगस्त व सितंबर में विद्यालय में 47 नए बच्चों का प्रवेश हुआ है। जबकि तीन और नए प्रवेश होने हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उमेश सिंह रावत ने स्कूल के कार्यो की सराहना की। इस दौरान बीआरसी समन्वयक भुवन भट्ट, सुंदर नेगी, मोहन सिंह बोरा, प्रताप सिंह बोरा, रणजीत सिंह बोरा,विनोद बोरा,पूनम,चौधरी,मुहम्मद युसूफ, भागीरथी मतोलिया, वंदना, आदि उपस्थित थे

 

Advertisement