Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

नगर पंचायत का नहीं मिला रहा गरुड़ को लाभ

बागेश्वर गरुड़ ।  नगर पंचायत का लाभ गरुड़ के व्यापारियों को नहीं मिल रहा है। इस पर व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। टीट बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पंचायत का लाभ दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब से क्षेत्र नगर पंचायत में आया तबसे जिला पंचायत ने भी सफाई आदि को लेकर अपने हाथ खींच लिए हैं। प्रशासन नियुक्त होने के बाद भी लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान की मांग की है। इधर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एडवोकेट डीके जोषी ने गरुड़ में शीघ्र अधिषासी अधिकारी की तैनाती किए जाने की मांग की है। जोशी ने कहा कि लंबे संधर्ष के बाद गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है, परंतु अब तक यहां पर अधिशासी अधिकारी की तैनाती तक नहीं की है, जिससे नगर पंचायत का लाभ अब तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने नगर पंचायत की अधिसूचना जारी होने के बाद भी अब तक कार्यालय सुचारू रूप से न चलने को जनहित के विपरीत बताया है। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह षीघ्र गरुड़ में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की तैनाती करे तथा नपं का कार्यालय स्थापित करे। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। साथ ही गरुड़ नदी में कूडा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Advertisement