March 25, 2026

हार्दिक पर गेंदबाज़ी के लिए बहुत ज़्यादा दबाव डालना उनकी बल्लेबाज़ी को प्रभावित कर सकता है : जयवर्धने

दुबई  । मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने का मानना है कि आलराउंडर हार्दिक पांड्या को मौजूदा आईपीएल में गेंदबाज़ी करने के लिए बहुत ज़्यादा दबाव डालना उनकी बल्लेबाज़ी पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। जयवर्धने ने कहा था कि हार्दिक की फि़टनेस और गेंदबाज़ी की तैयारी को लेकर फ्ऱेंचाइज़ी भारतीय टीम प्रबंधन के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि हार्दिक की फि़टनेस का दैनिक आधार पर मूल्यांकन किया जा रहा था, लेकिन जब तक ये ऑलराउंडर पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता, तब तक मुंबई उन्हें गेंदबाज़ी करने के लिए नहीं कहेगी।
जयवर्धने ने कहा, क्योंकि हार्दिक ने श्रीलंका दौरे के बाद से लंबे समय तक गेंदबाज़ी नहीं की है। इससे पहले कि उन्हें एक और परेशानी हो हम उस प्रक्रिया में क़ामयाब होने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे वह गुजऱ रहे हैं। यह हार्दिक के लिए सबसे अच्छा है। वह शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई के मैच से पहले पत्रकार वार्ता में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा और हां, मैं समझता हूं विश्व कप भी है। हम भारतीय प्रबंधन टीम से बात कर रहे हैं और सुनिश्चित करते हैं कि जितनी जल्दी वह सहज महसूस करे, हम उसे गेंदबाज़ी कार्यक्रम में ले जाएं और उसे तैयार करें।
अक्टूबर 2019 में पीठ की सर्जरी से वापसी के बाद से हार्दिक ने 41 मैचों में सिफऱ् 46 ओवर ही फेंके हैं। इस अवधि में, उन्होंने सिफऱ् सफ़ेद गेंद वाली क्रिकेट खेली है, हालांकि वह इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ घरेलू टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम में थे। हार्दिक ने पिछली बार 25 जुलाई को श्रीलंका में टी-20 सीरीज़ के दौरान गेंदबाज़ी की थी, तब उन्होंने दो ओवर किए थे।
हार्दिक ने 2020 के आईपीएल के बाद से मुंबई के लिए गेंदबाज़ी नहीं की है और विशुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में खेले हैं। हालांकि इससे मुंबई की गेंदबाज़ी रणनीति प्रभावित हुई है, जयवर्धने ने कहा कि आईपीएल के तुरंत बाद शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए हार्दिक भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में फ्ऱेंचाइजी धैर्य रखना जारी रखेगी।
न केवल मुंबई, बल्कि भारतीय टीम प्रबंधन, साथ ही राष्ट्रीय चयनकर्ता भी हार्दिक की गेंदबाज़ी फि़टनेस की निगरानी करेंगे, क्योंकि भारत ने 15 की प्रारंभिक टीम में केवल तीन विशेषज्ञ तेज़ गेंदबाजों को चुना है। टीम की घोषणा करते समय, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा था कि हार्दिक फि़ट थे और विश्व कप के दौरान अपने ओवरों का पूरा कोटा डालेंगे।
हालांकि, आईपीएल के दूसरे चरण में मुंबई ने अब तक जो चार मैच खेले हैं, उनमें से हार्दिक अंतिम दो मैचों में विशुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में भी पहले दो मैच से बाहर हो गए, लेकिन जयवर्धने ने कहा कि हार्दिक अब भी एक बल्लेबाज़ के तौर पर ख़ास हैं।
जयवर्धने ने कहा, वह आईपीएल में गेंदबाज़ी कर सकता है या नहीं, यह कुछ ऐसा है जिसे हमें रोज़ाना देखना होगा और मूल्यांकन करना होगा और फिर देखना होगा कि वह कैसे आगे बढ़ता है। मैं सभी की चिंताओं को समझता हूं, लेकिन हमें वह करने की ज़रूरत है जो हार्दिक और उसके लिए सबसे अच्छा हो। और हां, वह एक गेंदबाज़ के रूप में भी एक ख़ास होगा। इस समय अगर हम बहुत ज़्यादा धक्का देते हैं, तो यह एक ऐसा मुद्दा हो सकता है जहां वह संघर्ष भी कर सकता है और एक बल्लेबाज़ के रूप में उस पर प्रभाव पड़े। तो यह कुछ ऐसा है जो हम करेंगे सभी संबंधित पक्षों को ध्यान में रखना होगा और विचार करना होगा।
00

)दक्षिण अफ्ऱीका के लिए टी-20 विश्व कप में रणनीतिक सलाहकार होंगे डुमिनी
जोहानसबर्ग , । जेपी डुमिनी को आने वाले टी-20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्ऱीकी टीम का रणनीतिक सलाहकार बनाया गया है। मार्च 2019 में जब डुमिनी ने वनडे से संन्यास की घोषणा की थी, तो उन्होंने कहा था कि वह सबसे छोटे प्रारूप के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि उसी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपना विचार बदल दिया और पूरी तरह से ना खेलने का विकल्प चुना। अब उन्हें टी-20 विश्व कप के लिए टीम के कोचिंग स्टाफ़ में जगह मिली है।
दक्षिण अफ्ऱीका के सहायक स्टाफ़ के रूप में भूमिका निभाने से पहले वह कमेंट्री में भी हाथ आज़मा चुके हैं और क्रिकेट के मैदान पर टीम के तकनीक़ी सलाहकार के रूप में वापसी करने में उन्हें ज़्यादा समय नहीं लगा।
डुमिनी ने कहा, रविवार को मैं अपना बैग पैक कर रहा था और मुझे एहसास हुआ कि मुझे गैराज में जाने और अपना दक्षिण अफ्ऱीकी ब्लेजऱ और टाई निकालने की ज़रूरत है। मैंने नहीं सोचा था कि मैं दो साल बाद उस अलमारी तक जाऊंगा, जहां मैंने संन्यास के बाद अपना सामान रखा है। यह एक भावनात्मक क्षण था। मैंने अपने खिलाड़ी जीवन को याद किया और अब मैं एक अलग रूप में टीम में वापस आ रहा हूं।
यह एक अल्पकालिक भूमिका है, जिस पर उन्होंने कहा, यह किसी विशेष विभाग या कौशल में महारथ की बात नहीं है। पिछले 15 वर्षों में मेरे पास जो अनुभव है, मैं उस अनुभव को साझा करने का प्रयास करूंगा और जहां भी योगदान दे सकूं, वहां योगदान दूंगा।
00

)संडकैन, निसंका समेत पांच श्रीलंकाई खिलाड़ी टी-20 विश्व कप टीम में शामिल
कोलम्बो , । पथुम निसंका, मिनोद भानुका, अशेन बंडारा, लक्षण संडकैन और रमेश मेंडिस को आगामी टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है, जबकि टूटी हुई कॉलरबोन से समय पर उबरने में विफल रहने के बाद लाहिरू मदुशंका को पहले घोषित हुई टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें दक्षिण अफ्ऱीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ में यह चोट लगी थी।
संडकैन के नाम 20 टी-20 मैच हैं, जबकि अन्य चार ने संयुक्त तौर पर 15 मैच खेले हैं। यह भी संभावना बहुत कम है कि इनमें से कोई भी श्रीलंका की शुरुआती एकादश में जगह बना पाएगा, हालांकि ये सभी चोटिल हुए खिलाडिय़ों की जगह शामिल किए गए हैं।
संडकैन टीम में चार विशेषज्ञ स्पिनरों में से एक होंगे। उनके साथ वनिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना और प्रवीण जयविक्रमा रहेंगे।
श्रीलंका अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत नामीबिया, आयरलैंड और नीदरलैंड के खिलाफ चलीफ़ायर के साथ करेगी। इससे पहले वे ओमान के ख़िलाफ़ सात और नौ अक्टूबर को दो टी-20 भी खेलेंगे। टीम तीन अक्टूबर को ओमान के लिए उड़ान भरेगी।
00)शुरु में कुछ कैच छोडऩा हमें महंगा पड़ा : मोर्गन
दुबई , । कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स से हारने के बाद कहा कि शुरू में हमने इतनी अच्छी फील्डिंग नहीं की। उन्होंने और अन्य खिलाडिय़ों ने कैच छोड़े जो टीम को महंगा पड़ा। जब अंतिम क्षणों में मैच इतना कड़ा हो जाता है तो कुछ अतिरिक्त विकेट गिरने से गेंदबाजी खेमे को मदद मिलती है।
मोर्गन ने मैच के बाद कहा,  बेशक कैच छूटे, लेकिन मुझे लगता है कि हमने कड़ी मेहनत की। अच्छी बल्लेबाजी की और शायद एक अच्छा स्कोर बनाया, हालांकि उस विकेट पर यह मैच जिताने वाला स्कोर नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है। किंग्स ने अच्छा खेला और फिर हमने वापसी की, लेकिन कैच छोडऩा हमारे लिए भारी पड़ा।
कप्तान ने 19वें ओवर में राहुल के कैच का जिक्र करते हुए कहा,  एक समय पर मैंने सोचा था कि यह आउट है। जाहिर है जब आप चीजों को धीमा करते हैं और इसका विश्लेषण करते हैं जैसा कि थर्ड अंपायर ने किया और संदेह के आधार पर नॉटआउट फैसला दिया, जिसके साथ हमें आगे बढऩे की जरूरत थी, लेकिन अगर हमें यह विकेट मिल जाता तो बहुत अच्छा होता। मुझे लगता है कि इस पिच पर खेलने वाले सभी खिलाडिय़ों को शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हुई। शुरुआत के लिए यह आसान विकेट नहीं था, लेकिन मुश्किल 13वें औ 14वें ओवर के बाद हम उस प्लेटफॉर्म का फायदा नहीं उठा सके।
मोर्गन ने कहा,  बेशक हमारे पास वेंकटेश अय्यर जैसे कुछ खिलाड़ी हैं। वह हमारे लिए एक खोज हैं। पूरे अभियान में हमारे साथ रहे हैं और हमने उन्हें अभ्यास में देखा है। इन सबसे ऊपर जो खास है वो उनका रवैया है जो शानदार बल्लेबाज वाला है जो निडर होकर खेलता है। वह गेंद के साथ भी काफी जिम्मेदारी लेते हैं। आंद्रे रसल का जाना हमारे लिए ऑलराउंडर की सबसे बड़ी कमी है, लेकिन उनकी जगह पर जिम्मेदारी लेना और योगदान देना सच में उत्कृष्ट है। हमने दूसरे हाफ में कुछ बेहतरीन क्रिकेट खेला है और आज रात से भी हमें कुछ सकारात्मक चीजें लेनी हैं। अभी दो और मैच बाकी हैं, हम कड़ा संघर्ष करेंगे और उम्मीद है कि कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे और हम प्लेऑफ में पहुंचेंगे।
अक्षर पटेल को उनकी गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

दिल्ली की मुंबई पर रोमांचक जीत, मुंबई का समीकरण बिगाड़ा
शारजाह  , । तेज गेंदबाज आवेश खान और लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल के तीन-तीन विकेटों और श्रेयस अय्यर की 33 रन की नाबाद पारी और रविचंद्रन अश्विन के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्के से दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल मुकाबले में शनिवार को चार विकेट से हराकर मुम्बई के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
दिल्ली ने मुंबई को 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन पर रोकने के बाद 19.1 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दिल्ली की 12 मैचों में यह नौंवीं जीत है और वह 18 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। दूसरी तरह मुंबई की 12 मैचों में यह सातवीं हार है और वह 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। मुंबई को अब प्लेऑफ में जाने के लिए शेष दो मैच जीतने होंगे, दूसरी टीमों के परिणामों को भी देखना होगा और अपने रन रेट में भी सुधार करना होगा।
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंदों में एक चौके के सहारे सात रन बनाकर आवेश का शिकार बन गए। च्ंिटन डी कॉक 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के सहारे 19 रन बनाकर अक्षर की गेंद पर आउट हुए।
सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाये और वह अक्षर का दूसरा शिकार बने। सौरभ तिवारी 18 गेंदों में एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर अक्षर का तीसरा शिकार बने। कीरोन पोलार्ड को एनरिक नोर्त्जे ने बोल्ड किया। पोलार्ड ने नौ गेंदों पर छह रन बनाये। आवेश ने 19 वें ओवर में हार्दिक पांड्या और नाथन कॉल्टर नाइल को बोल्ड किया। पांड्या ने 18 गेंदों पर 17 रन में दो चौके लगाए।
जयंत यादव ने मात्र चार गेंदों पर 11 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया। जयंत पारी के आखिरी ओवर में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद अगली गेंद पर आउट हो गए। क्रुणाल पांड्या ने अश्विन की आखिरी गेंद पर छक्का मारा और मुंबई को 129 तक पहुंचाया। क्रुणाल एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
आवेश ने चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट और अक्षर ने चार ओवर में 21 रन पर तीन विकेट झटके। नोर्त्जे और अश्विन को एक एक विकेट मिला।
छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के शीर्ष बल्लेबाजों ने शारजाह की मुश्किल पिच पर हड़बड़ाहट दिखाई और अपने विकेट गंवाए। शिखर धवन सात गेंदों में एक छक्के के सहारे आठ रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि उनके जोडीदार पृथ्वी शॉ सात गेंदों में छह रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर पगबाधा हो गए। स्टीवन स्मिथ को नाथन कॉल्टर नाइल ने नौ रन पर पैरों के पीछे से बोल्ड कर दिया। स्मिथ टीम के 30 के स्कोर पर आउट हुए।
पंत और अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। खतरनाक तरीके से खेल रहे पंत ने अपने 26 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया लेकिन ऑफ स्पिनर जयंत यादव पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में हार्दिक पांड्या के हाथों लपके गए। अक्षर पटेल नौ रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर पगबाधा हुए। शिमरॉन हेत्माएर ने आठ गेंदों पर दो चौकों के सहारे 15 रन बनाये लेकिन हेत्माएर का 93 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने शिकार कर लिया। इस समय दिल्ली की पारी संकट में नजर आ रही थी लेकिन एक छोर पर अय्यर मौजूद थे।
अय्यर को अश्विन के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने सातवें विकेट की अविजित साझेदारी में 39 रन जोड़कर दिल्ली के खेमे में ख़ुशी का संचार कर दिया। अश्विन ने आखिरी ओवर में क्रुणाल की पहली गेंद पर जोरदार छक्का जमाकर मैच समाप्त कर दिया।
00)भारतीय महिला स्कीट टीम ने जीता स्वर्ण
लोमा , । गनेमत सेखों, रायजा ढिल्लों और अरीबा खान की मौजूदगी वाली भारतीय जूनियर महिला स्कीट टीम ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पेरू के लीमा में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दिन शुक्रवार को देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक मैच में इटली की टीम को 6-0 से हराया। गनेमत का प्रतियोगिता में यह दूसरा पदक है। उन्होंने इससे पहले गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप स्तर पर व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में भारत को पहला और ऐतिहासिक रजत पदक दिलाया था। इसके बाद राजवीर गिल, आयुष रुद्रराजू और अभय सिंह सेखों की भारतीय जूनियर पुरुष स्कीट टीम ने भी तुर्की को 6-0 के अंतर से हराकर कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत के पास अब कुल सात पदक हो गए हैं, जिसमें दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। अमेरिका पदक तालिका में शीर्ष पर है।
उल्लेखनीय है कि महिला स्कीट टीम ने चलीफिकेशन में इटली के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक मैच के लिए चलीफाई किया था। भारतीय टीम ने 525 में से 457 स्कोर हासिल किया। तीनों निशानेबाजों में से प्रत्येक को 25-शॉट्स के सात राउंड शूट करने थे। भारत की ओर से गनेमत ने 175 में से सर्वाधिक 155 अंक प्राप्त किए। वहीं रायजा को 152 और अरीबा को 150 अंक प्राप्त हुए। इटली ने कुल 460 अंकों के साथ पांच टीमों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया।
फाइनल में हालांकि रायजा और अरीबा ही थीं, जिन्होंने पहले दो राउंड में 10 में से 10 निशाने लगा कर भारत को 4-0 की बढ़त दिलाई। तीसरे और निर्णायक फाइव शॉट दौर में दोनों टीमें काफी निशानों से चूक गईं, लेकिन भारत ने इटली के पांच शॉट के मुकाबले छह शॉट लगाए और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारतीय जूनियर पुरुष स्कीट टीम ने बुधवार को अपनी स्पर्धा में 453 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया था। इटली, अमेरिकी और तुर्की ने क्रमश: 488, 487 और 449 अंक हासिल किए थे। कांस्य पदक मैच में तुर्की का कोई भी निशानेबाज किसी भी दौर में पूरे शॉट न लगा सका, जबकि भारतीय निशानेबाजों अभय सेखों और राजवीर गिल ने क्रमश: पहले और तीसरे राउंड में पांच-पांच शॉट लगा कर जीत हासिल की।
उल्लेखनीय है कि जूनियर मिक्स्ड टीम स्कीट का फाइनल कल होना है, जिसमें दो भारतीय जोडिय़ां आयुष और रायजा और अभय और अरीबा पदक के लिए भिड़ेंगी।
00