March 13, 2026

टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज की बड़ी जीत, बदल गया भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण


नईदिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सुपर 8 कैंपेन शुरू में ही मुश्किलों में फंस गया है. जिससे आने वाले मैचों में उनके पास गलतियां करने की कोई गुंजाइश नहीं बची है.
रविवार को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से 76 रन की करारी हार ने उन्हें ग्रुप 1 में बैकफुट पर धकेल दिया है. जिससे वो उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया. जब भारत उस झटके से उबर रहा था, तब वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर 107 रन की शानदार जीत के साथ भारत पर आगे बढ़ने का रास्ता और कठिन बना दिया.
वेस्टइंडीज की बड़ी जीत ने ग्रुप वन के स्टैंडिंग को बदल दिया. क्योंकि अब वेस्टइंडीज टॉप पर पहुंच गया, साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर आ गया और भारत तीसरे नंबर पर खिसक गया. और इस दौरान उनके नेट रन रेट को भी बड़ा झटका लगा.
भारत के अब सुपर 8 स्टेज में दो मैच बाकी हैं और उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने के साथ साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. तो आइए समझते है कि भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का सीधा और सिंपल समीकरण क्या है?
अपने बचे हुए दोनों मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे पर जीत से इंडिया के कुल चार पॉइंट्स हो जाएंगे. अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी बचे मैच भी जीत जाता है, तो फिर भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी. ये सबसे सीधा और सिंपल समीकरण है.
अगर साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच हार जाता है, तो फिर इंडिया और वेस्ट इंडीज आगे बढ़ जाएंगे.
अगर साउथ अफ्रीका अपने दो मैच में से एक मैच हार जाता है, तो फिर तीन टीमों के चार पॉइंट्स हो जाएंगे, जिससे क्वालिफिकेशन नेट रन रेट पर आ जाएगा. तो फिर जिसका रन रेट अच्छा होगा वो आगे बढ़ जाएगा.
भारत अगर अपना एक भी मैच हारता है तो फिर उसका कैंपेन खत्म हो जाएगा, चाहे ग्रुप में दूसरे नतीजे कुछ भी हों.
इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदें अब सिर्फ नतीजों पर ही नहीं, बल्कि नेट रन रेट को बेहतर बनाने पर भी टिकी हैं, जो पहले ही काफी कम हो चुका है. भारत अगला सुपर 8 मैच जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को है जबकि उनका आखिरी सुपर 8 मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज से है.

You may have missed