April 18, 2026

कांग्रेस देगी कार्यकर्ताओं को देगी चुनावी ट्रैनिंग


देहरादून। प्रथम चरण में हर विधानसभा से पांच-पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये पांचों लोग अपने अपने क्षेत्र में मास्टर ट्रेनर की तरह काम करेंगे।प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कल शुक्रवार को हरिद्वार में प्रशिक्षण शिविर शुरू होने जा रहा है। इसमें प्रदेश भर के 350 कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को चुनावी गुर सिखाएंगे। कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि किस प्रकार देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखा जाए। साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता के हित लागू योजनाओं और फैसलों की जानकारी भी दी जाएगी। मथुरा ने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार तंत्र का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस अपना प्रचार तंत्र मजबूत कर रही है। भाजपा चुनाव के वक्त दुष्प्रचार की हर सीमा को लांघ सकती है। इसलिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता त्वरित रूप से जनता के सामने हकीकत रखने का काम करेगा। शीर्ष नेताओं से प्रशिक्षण पाने वाले पार्टी कार्यकर्ता अपने विधानसभा क्षेत्रों में बाकी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।

You may have missed