फूड पॉयजनिंग अपडेट: विषाक्त भोजन से गई 3 जाने
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) जिला कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जिला अस्पताल के कुल 19 मरीज भर्ती है,जिला अस्पताल की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है। मौके पर प्रसासनिक सहयोग हेतु मुख्य विकास अधिकारी जिला अस्पताल पर बने हुए है।सी एच सी कांडा मे 43 मरीज है, जिनका 02 डॉ की टीम उपचार कर रही है, बेरीनाग 148 मरीज भर्ती है ,जिस मैं कुल 08 डॉ की टीम मौके पर है,इसमे से कुल 06 मरीज गंभीर है,जिन्हें हायर सेंटर भेजने के लिए एयर लिफ्ट किये जाने की व्यवस्था की जा रही है सी एच सी कपकोट 43 भर्ती है,कुल 05डॉ की टीम उपस्थित है। वर्तमान मे जिला अस्पताल से कुल 08 मरीज हायर सेंटर भेजे गए है। एक बच्चे की मृत्यु सी0एच्0सी0 बेरीनाग मैं व 01 की मृत्यु हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते मे हो गयी है। प्रभारी जिलाधिकारी महोदय के निर्देशो के क्रम मे आपदा कंट्रोल रूम को लगातार सूचनाओ के आदान प्रदान हेतु सक्रिय है।जो निरंतर स्थिति मैं नज़र बनाये हुए है।
अभी 2 समाचार मिल रहा है कि फ़ूड प्वाइजनिंग मामले में एक और मौत हो गई है। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती बीमार महिला ने दम तोड़ दिया है। इस मामले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में 9 गंभीर बीमारों का उपचार चल रहा हैं। 5 बीमार लोगो को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मौसम साफ रहने तक अन्य गंभीर बीमार लोगों को भी एयरलिफ्ट किया जाएगा। कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने अस्पताल में जाकर बीमारों का हाल जाना। कमिश्नर रौतेला के मुताबिक अब तक 3 की मौत हो चुकी है और 253 लोग है बीमार हैं। बेरीनाग,कपकोट, बागेश्वर, अल्मोड़ा और हल्द्वानी के अस्पताल में रोगियों का उपचार चल रहा हैं।
