Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

मंत्री हरक,  काऊ और प्रीतम एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं। जिसके बाद उत्तराखंड के लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य पिछले दिनों कांग्रेस में हुए थे शामिल

फिलहाल ऐसा बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मुलाकात करने गए हैं। लेकिन पिछले दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद अब शनिवार को हरक सिंह, उमेश शर्मा काऊ और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को एक साथ देख सियासी गलियारों में तमाम तरह की बातें तैर रहीं हैं।

हरक सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है भाजपा

वहीं यह भी चर्चा हो रही है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हरक सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंप सकता है और इसीलिए शनिवार को उन्हें विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ दिल्ली बुलाया गया है।

नेताओं का दल-बदल का दौर जारी

इन दिनों उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में नेताओं के दल-बदल का दौर जारी है। कुछ समय पहल ही निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं पुरोला से कांग्रेस के विधायक रहे राजकुमार भी भाजपा के चले गए हैं। दूसरी ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी हुई है।

You may have missed

Advertisement