Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

अब उचित मूल्य की दुकानों पर भी बिकेंगे छोटे रसोई गैस सिलेंडर


नयी दिल्ली ,। सरकार ने आज कहा कि छोटे एलपीजी सिलेंडरों की उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) के माध्यम से खुदरा बिक्री किये जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने ‘उचित मूल्य की दुकानों की वित्तीय व्यवहार्यता बढ़ानेÓ विषय पर आयोजित एक वर्चुअल बैठक में एफपीएस के माध्यम से छोटे एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा बिक्री के प्रस्ताव की सराहना की और बताया कि इसके लिए इच्छुक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों से समन्वय स्थापित करने में आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) के सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि एफपीएस की वित्तीय व्यवहार्यता बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाएंगे।
इसी तरह वित्तीय सेवा विभाग के प्रतिनिधि ने एफपीएस के माध्यम से वित्तीय सेवाएं प्रदान करने, पूंजी वृद्धि के लिए एफपीएस डीलरों को मुद्रा ऋण देने के प्रस्ताव की सराहना की और कहा कि इसके लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी, ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Advertisement