Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

उत्तराखंड में है पक्षियों की 710 प्रजातियां, वन विभाग का बर्ड फेस्टिवल7 दिसम्बर से

कोटद्वार ( आखरीआंख समाचार ) लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से सात दिसंबर से आयोजित होने वाले तीन-दिवसीय बर्ड फेस्टिवल की तमाम तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं।  प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में बर्ड फेस्टिवल के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानक
आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में पक्षियों की 710 प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें से कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों की करीब साढ़े तीन सौ प्रजातियां मौजूद है। बताया कि यह पहला मौका है जब कोटद्वार क्षेत्र में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि अभी तक कोटद्वार की पहचान कार्बेट से होती है, लेकिन बर्ड फेस्टिवल के आयोजन के बाद कोटद्वार को एक नई पहचान मिलेगी। बताया कि सात दिसंबर से होने वाले इस तीन-दिवसीय बर्ड फेस्टिवल के दौरान जहां पक्षी प्रेमियों को अलग-अलग ट्रेल्स में ले जाकर बर्ड वा¨चग कराई जाएगी, वहीं स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के ²ष्टिगत आसपास के पर्यटक स्थलों की भी सैर कराई जाएगी।

You may have missed

Advertisement