Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

शाह का विरोध कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

देहरादून। गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घंटाघर से गिरफ्तार कर लिया। वे बन्नू स्कूल में शाह के रैली स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे।
एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्रनेता हिमांशु रावत के नेतृत्व में घंटाघर में जमा हुए। इसके बाद वे काले झंडे लेकर वहां से बन्नू स्कूल जाना था। लेकिन पहले से ही वहां तैनात पुलिस ने उन्हें वहां से आगे नहीं जाने दिया। जिस पर भड़के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए वहां से जाने की कोशिश की। उन्होनें केंद्र सरकार और गृह मंत्री शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हिमांशु रावत ने कहा कि प्रदेश में पिछले दिनों आयी आपदा में केंद्र ने कोई मदद नहीं की। ना ही प्रदेश में रोजगार देने के लिए केंद्र और राज्य की ओर से कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। भाजपा का एजेंडा सिर्फ चुनाव जीतने का है। इसके अलावा उन्हें देश में बढ़ती बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। काफी देर तक एनएसयूआई कार्यकर्ता वहां हंगामा करते रहे। जिसके बाद पुलिस नें उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जहां से उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया है।

Advertisement