March 5, 2026

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ओर राज्यसभा सांसद बलूनी ने किया उत्तराखण्ड के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का उद्घाटन    – हल्द्वानी में इसी माह होगा इंटरनेट एक्सचेंज का उद्घाटन

देहरादून। इंटरनेट सेवाओं के क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी सौगात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की बदौलत मिली है बता दे कि देहरादून के आइटी पार्क में स्थापित किए गए राज्य के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना तकनीकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर और राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने उद्घाटन किया। अब बलूनी की मुहिम के चलते आने वाले दिनों में राज्य के हर जिले में एक इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित होगा। सांसद बलूनी कहते है कि उनकी ये कोशिश रहेगी कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में ऐसे ही सक्षम इंटरनेट एक्सचेंज की स्थापित हों। इससे पर्वतीय और दूरदराज के गांवों में भी इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। इंटरनेट एक्सचेंज से कई लाभ होंगे। दुर्गम क्षेत्रों में भी सहज रूप से नेट की सुविधा प्राप्त होगी। वही ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों, वर्क फ्रॉम होम से जुड़े नौजवानों व सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थानों को अपने ऑनलाइन कार्यों में सुविधा होगी। उत्तराखंड में कॉल सेंटर्स और बीपीओ संस्थानों की संभावना बढ़ जाएगी जो कि प्रत्यक्ष रूप से राज्य के नौजवानों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी।