Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

सदस्यता अभियान में कोताही न बरते कांग्रेस नेता: हरीश

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेताओं से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी के नेता इस काम को बखूबी निभा रहे होंगे। पार्टी की सदस्यता दिलाना हर नेता का और पार्टी का बुनियादी काम है। इसमें कोई कोताही ने बरतें।
कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में शनिवार को कांग्रेसी नेता एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्थानीय लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। रावत ने कहा कि हर कांग्रेसी नेता को नए लोग पार्टी के साथ जोड़ने का काम करना है, यह पार्टी को मजबूत करने का एक बुनियादी कार्य है। पोखरियाल ने अभियान में शामिल सभी स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को आयोजन सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत प्रेमनगर से हुई है अब आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चौहान, यूथ कांग्रेस प्रेदश महासचिव सुमित खन्ना, पार्षद जितेंद्र तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान, गुरुवचन दुग्गल, मंजू क्षेत्री, तरुण चक्रवर्ती, सरोज, रानी, नीलम थापा, ऋतु, मोहित ग्रोवर, आशीष देसाई, अशोक वर्मा, राहुल तलवार, कुलदीप नरूला, भारती, विजय शर्मा, अन्नू शर्मा, रविन्द्र सिंह खालसा, वीरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Advertisement