जिला सूचना अधिकारी को मातृशोक
बागेश्वर। बागेश्वर में जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की माता गेंदी देवी (74 ) शुक्रवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया हैं। उनके निधन पर सूचना विभाग के कार्मिकों सहित पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। शोक जताने वालों में सूचना विभाग के कार्मिक दीप चंद्र भट्ट, सुनील कुमार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र, प्रकाश चंद्र के अलावा पत्रकारों में घनश्याम जोशी, कालिका रावल, चंदन परिहार, अर्जुन राणा , सुरेश पांडे, अशोक लोहनी, हरीश नगरकोटी, केशव भट्ट, जगदीश उपाध्याय आदि शामिल रहे। इधर जिलाधिकारी विनीत कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, एडीएम सीएस इमलाल, सीडीओ डीडी पंत, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, एसडीएम हरगिरि गोस्वामी, डीडीओ केएन तिवारी आदि ने भी सूचना अधिकारी की माता के निधन पर दुख जताया है।
