March 17, 2026

ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

बागेश्वर। बागेश्वर में कपकोट तहसील के एक ठेकेदार मुंशी के माध्यम से मजदूरों से काम करता रहा। अब वह भुगतान देने से इन्कार कर दिया है। मजदूर और दुकानदार मुंशी से धनराशि मांग रहे हैं। परेशान मुंशी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर मजदूरों के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।