Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बेहतर काम करने पर दो पुलिस कर्मी सम्मानित


बागेश्वर। बेहतर काम के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है। उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और भविष्य में भी इसी तरह काम करने की सीख दी। अन्य पुलिस कर्मियों से भी ऐसे जवानों से प्ररेणा लेने को कहा। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने मंगलवार को कार्यालय पर थाना बैजनाथ में तैनात आरक्षी क्लर्क सोबन सिंह और बृजेश गोस्वामी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जवान ने रजिस्टरों को समय से अद्यावधिक किया। उच्चाधिकारयों और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन किया। इसके अलावा अनुशासन में रहते हुए नियमित कार्य किए। जिसके कारण थाना बेहतरीन थानों की सूची में सुमार है और पुलिस की छवि भी बेहतर हुई है। एसपी ने कहा कि बेहतर काम के लिए पुलिस कर्मियों को सम्मान दिया जाएगा। लेकिन काम के प्रति लापरवाही करने पर कार्रवाई भी होगी। इस दौरान कोतवाल जगदीश ढकरियाल आदि मौजूद थे।

Advertisement