एनएचएम कर्मियों का अनश्चितकालीन धरना शुरू
बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिन तक हड़ताल करने के बाद एनएचएम कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन में अब आपात सेवा में लगे कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। इससे रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एनएचएम कर्मी सीएमओ कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा तीन दिन से कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं, लेकिन उनकी न विभाग सुन रहा है और न सरकार। उन्होंने उपेक्षा पर कड़ी आपत्ति जताई है। अब आपात सेवा में जुड़े कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। इससे अस्पताल में आने वाले रोगी परेशान हो गए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह पीछे नहीं हटेंगे। यहां अनीता जोशी, ममता जोशी, दीपा, नीता साह, कमल जोशी, गिरीश चंद्र, महिपाल, मनोज उपाध्याय रहे।
