April 12, 2026

सीएमओ ने किया कंधार अस्पताल का निरीक्षण


बागेश्वर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र कंधार का निरीक्षण किया। सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने कोविड टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वैक्सीन डिपो, कोल्ड चैन देखा। कायाकल्प योजना में कंधार को जिले में प्रथम और राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त है। स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख रुपये का नकद धनराशि भी पुरस्कार के तौर पर मिली है। दवा स्टोर के अलावा हरर्बल गार्डन बायो मेटिरियल वेस्ट निस्तारण प्रक्रिया भी सही पाई गई। उन्होंने सफाई व्यवस्था और दवा वितरण कक्ष भी देखा और टीकाकरण आदि कार्यों की सराहना की। यहां जीजी गोस्वामी, आशुतोष वर्मा, डॉ. नरेंद्र कीर्ति, जानकी गढ़िया रहे।