Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पुल की मांग को लेकर 36वें दिन भी जारी रहा धरना


कोटद्वार। हनुमंती-जुवा-भैड़गांव मोटर मार्ग पर लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 36वें दिन भी जारी रहा। गुरूवार को युवा विकास समिति जुवा, भैडगांव व बंगला के बैनर तले लंगूरगाड नदी के तट पर धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण की मांग को लेकर वे इतने दिनों से कड़कड़ाती ठंड और गुलदार के आतंक के बीच धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांग पर जल्द ही कार्रवाई नहीं तो वे आमरण अनशन को बाध्य होंगे, उसके बाद भी बात नहीं बनी तो उन्हें अन्य कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल, ग्राम जुवा की प्रधान आसमा बेगम, विनोद चौधरी, मातबर सिंह, राजेंद्र सिंह, सौरभ सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह बिष्ट, धनवीर, कन्हैया सिंह, जमोत्री देवी, सुनीता देवी, विनीता देवी, सुरेश चौधरी, अशोक चौधरी, सुधांशु बिष्ट आदि शामिल रहे।

Advertisement