March 7, 2026

श्रम का सम्मान हैं किर्सान महोत्सव, भावना दोसाद रही प्रथम

बागेश्वर कौसानी गरुड़ । श्रम एवं पहाड़ की बेहद कर्मठ महिलाओं के सम्मान हेतु प्रति वर्ष आयोजित किये जा रहे स्वयं सेवी संस्था हितैषी द्वारा किर्सान महोत्सव का समापन महिलाओं को पुरस्कृत किये जाने के साथ आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।

बागेश्वर जनपद के गरुड़ घाटी में विगत 6 वर्षों से लगातार आयोजित किये जा रहे किर्सा न महोत्सव में आज सुबह से ही अनेक गाड़ियों में विभिन्न स्थानों से आये महिलाये पुरूष व बच्चों ने अनाशक्ति आश्रम कौसानी में 6 जोड़ी नगाड़ो व निसान के साथ पहुँच कर गाँधी जी भजन रघुपति राघव राजाराम गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अनेक गीतों को अपने मनमोहक नृत्य से उपस्थित जनता की खूब वाहवाही बटोरी । साथ ही क्षेत्र की महिला गीतकार कमला ने भी अपनी सुमधुर आवाज से अनेक कुमाऊनी गानों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी व कांग्रेस के नेता भैरव नाथ टम्टा व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ किशन राणा ने बताया कि इस वर्ष 10 ग्राम पंचायतों के 30 महिलाओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें 4 महिलाओं को प्रथम द्वितीय तृतीय व सात्वना पुरुस्कार प्रदान किये गए। और 26 महिलाओं को एक एक शाल 1 थर्मस व 500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान पर अणl ग्राम की भावना दोसाद जो कि वर्तमान में इसी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी हैं को 15 हजार के नकद पुरस्कार से नवाजा गया। द्वितीय स्थान पर लौबाज की माया गड़िया को 12 हजार, तृतीय ल्वेशाल की पुष्पा को 10 हजार व चतुर्थ पुरस्कार में कफाडी की हेमा नेगी को 5 हजार की नकद राशि से सम्मानित किया गया।

विजेता महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए सभी वक्ताओं का मानना था कि जब तक हम श्रम का सम्मान नही करेंगे तबतक पहाड़ की उन्नति सम्भव नही हैं।

डॉ किसन राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पूरा कार्यक्रम पूरी तरह से सभी लोगो द्वारा दिये गए सहयोग से ही सम्पन होता हैं । बताया कि इस वर्ष भैरव नाथ टम्टा ने 1 लाख की सहयोग राशि देकर इस महोत्सव को सफल बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं ।

कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील दोसाद द्वारा किया गया जिसमें अनेक गणमान्य लोगों डॉ अंजली किरण भंडारी ब्यापार संघ के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी मोहन सिंह बोरा कृष्ण सिंह बिष्ट वन पंचायत विकास समिति के जिलाध्यक्ष अर्जुन राणा नन्दन किरमोलिया राजू कांडपाल साइकिलिंग में विश्व रिकार्डधारी प्रदीप राणा पुष्वा राणा सहित अनेक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की । और आगामी वर्ष में इसे ओर भी भव्य तरीके से आयोजित किये जाने का संकल्प लिया।